सोने और चांदी की कीमतों ने चमकाया सराफा बाजार
सोने और चांदी की कीमतों ने चमकाया सराफा बाजार
Share:

इंदौर : वैश्विक बाजार के लगातार बदलते हुए रुख का असर दोनों धातुओं (सोना और चांदी) पर आसानी से देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है सोने और चांदी में एक लम्बी गिरावट के बाद फिर से सुधार का दौर शुरू हो गया है. ग्लोबल मार्केट में दोनों धातुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए अब स्थानीय सराफा बाजार में भी तेजी का दौर देखा जा रहा है. देखा गया है कि बाजार में सोना 445 रूपये के सुधार के साथ 27170 रूपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया है और इसी के साथ चांदी भी 125 रूपये बढ़कर 36300 रूपये प्रति किलो पर देखी गई है.

इसके साथ ही आपको बता दे कि : -

चांदी पाट (99.99) - 36350 रुपए, चांदी चौरसा (एसए) - 36050 रुपए, चांदी टंच (कच्ची चांदी) - 36025 रुपए, चांदी सिक्का (प्रति नग) - 675 रुपए, स्वर्ण केडबरी (99.50) - 26950 रुपए, रवा पक्का - 26930 रुपए, रवा कच्चा - 26910 रुपए, सोना ऊपर में - 27200 रुपए, नीचे में - 26930 रुपए चांंदी, चौरसा ऊपर में - 36500 रुपए, नीचे में - 35925 रुपए

इसके अलावा बात करे उज्जैन की तो यहाँ

सोना केडबरी - 27100 रुपए, सोना रवा - 26900 रुपए, चांदी पाट - 36400 रुपए, चांदी टंच - 36200 रुपए, चांदी सिक्का - 675 रुपए

रतलाम का भाव :-

चांदी चौरसा - 36100 रुपए, चांदी टंच - 36200 रुपए, सिक्का - 645 रुपए, सोना स्टैंडर्ड - 27300 रुपए, सोना रवा - 27150 रुपए, जेवराती - 26650 रुपए

मार्केट से मिले सूत्रों का यह मानना है कि बाजार में इस तरह का उतार-चढ़ाव तो बना ही रहता है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -