निक्की ने तोड़े बिग बॉस के नियम, क्या मिलेगी उसे इसकी सजा?
निक्की ने तोड़े बिग बॉस के नियम, क्या मिलेगी उसे इसकी सजा?
Share:

चर्चित शो बिग बॉस 14 के फर्स्ट कैप्टन निशांत सिंह मलकानी बने हैं। शो में उनके कैप्टन बनने से यदि कोई मेंबर प्रसन्न नहीं है तो वो निक्की तंबोली हैं। क्योंकि निक्की स्वयं कैप्टन बनना चाहती थीं। किन्तु मित्रों का सपोर्ट ना मिलने के कारण निक्की ने टास्क में अपनी दावेदारी छोड़ दी थी। टास्क छोड़ने के कारण निक्की बहुत दुखी हैं।

वही पिछले एपिसोड में निक्की बहुत अपसेट नजर आई। निक्की ने अपने दोस्तों से लड़ाई की तथा उन्हें फर्जी बताया। निक्की की इस समय पवित्रा पुनिया से अच्छी बन रही है। क्योंकि निक्की निशांत, राहुल तथा जान से खफा हैं इसलिए वे उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं। निक्की को अभी पवित्रा का साथ चाहिए। इसलिए निक्की ने घर के रूल्स का उल्लंघन करना भी आरम्भ कर दिया है।

वैह बृहस्पतिवार के एपिसोड में निक्की पवित्रा पुनिया से मिलने के लिए रेड जोन में चली गईं। उन्होंने रेड जोन तथा ग्रीन जोन के मध्य लगी दीवार को फांदा तथा वे रेड जोन में घुस गई। वहां जाकर निक्की ने पवित्रा को अपना दर्द सुनाया तथा जोर जोर से रोने लगीं। पवित्रा ने निक्की को समझाया कि उन्हें रेड जोन में नहीं आना चाहिए था। निक्की को रेड जोन में बिलखता देख जान भी उन्हें मनाने वहां चले गए। अब निक्की और जान रेड जोन में हैं। बिग बॉस ने दोनों को वहां से दोबारा ग्रीन जोन में जाने को कहा है। किन्तु ग्रीन जोन में जाने से निक्की स्पष्ट मना कर रही हैं। निक्की को जान, एजाज, पवित्रा ने बहुत समझाया। किन्तु निक्की सजा भुगतने को तैयार हैं किन्तु ग्रीन जोन में नहीं जाना चाहती। निक्की को कैप्टन निशांत ने भी समझाने का प्रयास किया, किन्तु निक्की नहीं मान रहीं। अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि निक्की ग्रीन जोन में वापस जाती हैं अथवा बिग बॉस की सजा की हकदार बनती हैं।

शहजाद देओल के सपोर्ट में उतरी यह पंजाबी अदाकारा, मेकर्स पर लाग्या पक्षपात का आरोप

बहुत बड़े ट्विस्ट के साथ आई है इस बार की TRP लिस्ट

BB14 से निकलते ही बॉयफ्रेंड से मिलीं हिना खान, जमकर लुटाया प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -