परिजनों के खिलाफ जाकर बेटी ने की लव मैरिज, हो गई मौत
परिजनों के खिलाफ जाकर बेटी ने की लव मैरिज, हो गई मौत
Share:

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेमी जोड़े को परिवार वालों के विरुद्ध जाकर प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने पति-पत्नी को झूठ बोलकर पहले मिलने के लिए बुलाया। फिर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर डाली। तत्पश्चात, दोनों को अधमरी स्थिति में छोड़कर वहां से चले गए। खबर प्राप्त होने पर लड़के के परिवार वालों ने दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां लड़के की मौत हो गई। जबकि, लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना बाजपट्टी थाना इलाके के रतनपुरा गांव की है। यहां नानपुर थानाक्षेत्र निवासी है राजू राम पास के एक गांव की लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता था। मगर दोनों के परिवारवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों ने फिर भी परिवार वालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। इससे लड़की के घर वाले बौखला गए। लड़की वालों ने योजना बनाकर दोनों को पहले मिलने के लिए बाभन गाजी के पास बुलाया। उन्होंने झूठ बोला कि उन्हें ये रिश्ता मंजूर है। फिर जैसे ही पति-पत्नी वहां पहुंचे तो उनकी पिटाई आरम्भ कर दी गई। लड़की के घर वालों ने दोनों को अधमरा होने तक पीटा। फिर सड़क पर दोनों को फेंक कर वहां से चले गए।

वही किसी ने इस बारे में लड़के के परिवार वालों को बता दिया। खबर प्राप्त होते ही लड़के के घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे तथा पति-पत्नी को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। पति ने हॉस्पिटल में उपचार के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं, राजू राम की मौत के पश्चात् से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी यह मानने को तैयार ही नहीं है कि उसका पति अब इस दुनिया में नहीं है। दूसरी तरफ राजू के जीजा ने बताया कि दोनों का अफेयर बीते डेढ़ वर्ष से चल रहा था तथा घर पर सभी को इस बारे में पता था। जब परिवार वाले नहीं माने तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के घरवालों ने दोनों को धोखे से बुलाया और लोहे की रॉड से पीटा। वही मामले को लेकर एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

30 वर्षीय युवक की हुई हत्या, शरीर का आधा हिस्सा अब भी गायब

नाबालिग हिन्दू लड़की को किडनैप कर दिलशाद ने बना डाला मुस्लिम, मजहबी क्रूरता की इन्तेहाँ..

पति को परोस दी ठंडी सब्जी तो दे दिया पत्नी को तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -