गोधरा कांड का आरोपी इरफान शहडोल से पकड़ाया
गोधरा कांड का आरोपी इरफान शहडोल से पकड़ाया
Share:

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल से गोधरा कांड के आरोपी को पकड़ लिया गया हैं गुजरात पुलिस की एटीएस स्क्वाड ने कार्रवाई करते हुए इस तरह की कार्रवाई की है। उक्त आरोपी इरफान को पकड़ने के लिए गुजरात से एटीएस का 4 सदस्यीय दल हाल ही में मध्यप्रदेश पहुंचा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहडोल के इतवारी मोहल्ले में इरफान का ससुराल है जहां वह पिछले 4 वर्ष से रह रहा था। सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस ने शहरडोल पहुंचकर मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से इस आरोपी को पकड़ लिया।

मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि इरफान ससुर चांद खान ने अपनी लड़की को संपतित में हिस्सा दिया था। मामले में कहा गया है कि वह पहले बुलंद शहर रहा करता था लेकिन बाद में यहां रहने लगा। यहां इरफान फेरी लगाकर कंबल, दरी और चादर बेचने का काम करता था। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी जुटाई जिसके बाद इसे पकड़ा गया। पुलिस को देखकर इरफान हक्का - बक्का रह गया। पुलिस ने इसे पकड़ने के बाद सभी औपचारिकताऐं पूरी कीं। जिसके बाद इसे यहां से गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -