अब गोवा से मुंबई के बीच चलेगी डबलडेकर ट्रेन
अब गोवा से मुंबई के बीच चलेगी डबलडेकर ट्रेन
Share:

मुंबई : रेलवे द्वारा गोवा और मुंबई के लिए नई रेल सेवा प्रारंभ कर दी गई। दरअसल अब गोवा से मुंबई के बीच की यात्रा करने वाले यात्रियों को डबल डेकर श्रेणी की वातानुकूलित यात्री ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। इस रेल सेवा को रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा प्रारंभ किया गया। रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह रेलसेवा मडगांव स्टेशन और मुंबई के लोकमान्य तिळक स्टेशन के बीच प्रति सप्ताह तीन चक्कर लगाएगी।

रेलमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि इस रेलसेवा को उन्होंने प्रारंभ कर दिया है। उनका कहना था कि पर्यटक अधिक संख्या में और अधिक सुविधा से गोवा जाऐंगे। उन्होंने खुशी जताई कि देश में वे अपनी तरह की पहली वातानुकूलित डबल डेकर रेलगाड़ी का शुभारंभ कर चुके हैं। इस रेलगाड़ी में 8 कोच लगाए गए हैं।

प्रत्येक कोच में 120 सीट लगाई जाऐगी। मडगांव से लोकमान्य तिळक स्टेशन के मध्य की दूरी लगभग 12 घंटे में पूर्ण की जा सकेगी। इस रेलसेवा के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक, गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर आदि उपस्थित थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -