कामत और चोडनकर से नाराज हैं गोवा कांग्रेस के नेता!
कामत और चोडनकर से नाराज हैं गोवा कांग्रेस के नेता!
Share:

पणजी: गोवा कांग्रेस के नेता, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से नाराज हैं, जो कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। जी दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी शनिवार को राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपनी शिकायतों को पार्टी नेतृत्व को बता दिया है। इन नेताओं में से एक जो पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने कहा कि, 'कामत प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन कर रहे हैं बाकी नेता केवल दर्शक हैं।'

वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस के एक नेता ने कहा, 'पार्टी को वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेनी चाहिए।' आपको बता दें कि पार्टी में शामिल हुए नेताओं में से एक ने यह भी कहा है कि, 'राज्य में ईसाइयों को पार्टी में उनका हक नहीं दिया जा रहा है। हालांकि समुदाय ने इसका समर्थन किया है।' इसी के साथ उन्होंने यह कहा, 'पार्टी का पैटर्न पहले यह था कि शीर्ष पदों में से एक समुदाय को जाता है, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया है।' वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने ईसाई समुदाय से दो कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त किया है। आपको बता दें कि गोवा में पार्टी ने पलायन देखा हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री लुइजि़न्हो फलेरियो ने कांग्रेस छोड़ दी तृणमूल में शामिल हो गए।

जी दरअसल फलेरियो ने पार्टी छोड़ने के बाद बयान देते हुए कहा, 'मैं 40 साल का कांग्रेसी हूं मैं कांग्रेस परिवार का कांग्रेसी रहूंगा। अगर हमें मोदी से लड़ना है तो इस परिवार को एक साथ आना होगा। चारों कांग्रेसियों में ममता ही हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी उनके बाजीगर को कड़ी टक्कर दी है।' आपको यह भी जानकारी दे दें कि सोनिया गांधी ने 30 अगस्त को कई राज्य समितियों की घोषणा की थी, तब से राज्य में तनाव चल रहा है। अब अभियान समिति की अध्यक्षता रेजिनाल्डो लौरेंको करेंगे संगीता परब इसकी सह अध्यक्ष हैं।

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम किए घोषित

हाई कोर्ट ने अलपन की याचिका को दिल्ली स्थानांतरित करने के CAT के आदेश को किया रद्द

पुनीत राजकुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, शेयर की ये खास पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -