इंदौर में बहेगी आध्यात्म की गंगा, शिव ने किया महाकुंभ का शुभारंभ
इंदौर में बहेगी आध्यात्म की गंगा, शिव ने किया महाकुंभ का शुभारंभ
Share:

इंदौर : इंदौर में तीन दिवसीय धर्म और आध्यात्म के वैश्विक समागम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने वैश्विक समागम का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा गया कि मानव कल्याण के लिए धर्म विषय पर महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व के प्रमुख धर्म गुरू और शिक्षा जगत की लोकप्रिय हस्तियां शामिल हो रही हैं। धर्मों और मान्यताओं पर आधारित सामाजिक न्याय को लेकर इस समागम में चिंतन किया जाएगा।

 मिली जानकारी के अनुसार संस्कृति विभाग, सांची बौद्ध - भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और सेंटर फाॅर स्टडी आॅफ रिलीजन एंड सोसायटी द्वारा यह महत्वपूर्ण आयोजन हो रहा है। इस समारोह में इंदौर की सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भूटान के विदेश मंत्री लोन्पो दोम्चो दोर्जी प्रमुखतोर पर उपस्थित हैं।

समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यवाह भैयाजी जोशी इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस महाकुंभ में 26 अक्टूबर तक विविध आयोजन होंगे। इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी भी शामिल होंगे और अपना व्याख्यान देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में अमेरिका, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, भूटान, श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, नेपाल, सिंगापुर व अन्य देशों में 100 धर्म गुरूओं समेत कई चिंतक भागीदारी करेंगे। इस सम्मेलन में धार्मिक समन्वय में मानव की भूमिका, मानव गरिमा की रक्षा हेतु व्यक्तित्व निर्माण में नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता, धर्म का विज्ञान, विश्व शांति की कुंजी आदि विषयों पर व्याख्यान होंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -