ग्लोबल वार्मिंग के साइड इफ़ेक्ट, Antarctica में टूटा दुनिया का सबसे बड़ा Iceberg
ग्लोबल वार्मिंग के साइड इफ़ेक्ट, Antarctica में टूटा दुनिया का सबसे बड़ा Iceberg
Share:

लंदन: ग्लोबल वार्मिंग के कारण अंटार्कटिका (Antarctica) को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है. यहां बर्फ का पिघलना बदस्तूर जारी है. अब अंटार्कटिका में बर्फ के एक विशाल पहाड़ के टूटने की जानकारी मिली है. इसे विश्व का सबसे बड़ा हिमखंड यानी आइसबर्ग (World's Largest Iceberg) बताया जा रहा है. यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी द्वारा ली गईं सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि यह हिमखंड 170 किलोमीटर लंबा और लगभग 25 किलोमीटर चौड़ा है. सीधे शब्दों में कहें तो आकार के मामले में यह हमारी राजधानी दिल्ली से लगभग तीन गुना बड़ा है.  

सैटलाइट तस्‍वीरों के मुताबिक, अंटार्कटिका के पश्चिमी हिस्‍से में स्थित रोन्‍ने आइस शेल्फ (Ronne Ice Shelf) से यह विशाल बर्फ का टुकड़ा टूटकर अलग हुआ है. इस घटना को लेकर पूरी दुनिया दहशत में आ गई है, क्योंकि अगर इसी रफ्तार से बर्फीले पहाड़ पिघलते रहे तो बड़ी मुसीबत आ जाएगी. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि आइसबर्ग A-76 टूटने के बाद अब वेडेल सागर पर तैर रहा है.

इस विशाल हिमखंड का आकार 4320 वर्ग किलोमीटर बताया जा रहा है. हिमखंड टूटने के इस वाकये को यूरोपीय यूनियन के सैटेलाइट कापरनिकस सेंटीनल (Copernicus Sentinel) ने कैमरे में कैद किया है. यह सैटलाइट धरती के ध्रुवीय इलाके पर निगाह रखता है. ब्रिटेन के अंटार्कटिक सर्वे दल ने सबसे पहले इस हिमखंड के टूटने की जानकारी दी थी. जानकारों का कहना है कि हिमखंड के टूटने से सीधे समुद्र के जलस्‍तर में इजाफा नहीं होगा, किन्तु अप्रत्‍यक्ष रूप से जलस्‍तर बढ़ सकता है.  

मानवता पर मंडराया एक और ख़तरा, स्पेस स्टेशन से दिखा पिघलता हुआ विशालकाय ग्लेशियर...

अलबामा की गवर्नर ने स्कूलों को कक्षाओं में योग करवाने की अनुमति दी

जो बिडेन ने एशियाई-अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों को संबोधित करने वाले विधेयक पर किए हस्ताक्षर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -