वैक्सीनेशन करवाने में सबसे आगे है गोवा, चौथे नंबर पर है केरल
वैक्सीनेशन करवाने में सबसे आगे है गोवा, चौथे नंबर पर है केरल
Share:

पणजी: देश में वैक्सीनेशन तेजी से बढ़ रहा है। हर राज्य तेजी से वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। इस बीच तटीय राज्य गोवा भी शामिल है जो लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गोवा वैक्सीनेशन करवाने में सबसे आगे है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किये हैं उनके मुताबिक बीते गुरुवार सुबह तक गोवा ने अपनी 15.9 लाख की आबादी में से 37.35 फीसदी को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगा दी है। इसके अलावा नए आंकड़ों के मुताबिक सिक्किम 37.29 फीसदी आबादी को पहला शॉट देने के साथ ही दूसरे नंबर पर है।

इसी के साथ हिमाचल प्रदेश ने अपनी आबादी के 30.35 फीसदी को वैक्सीन की पहली डोज दे दी है। ऐसा कर ये पहाड़ी राज्य तीसरे स्थान पर है। वहीँ अब अगर हम केरल की बात करें तो इसने कोरोना संक्रमण के उतार-चढ़ाव को देखा है, हालाँकि 26.23 फीसदी पहली डोज के वैक्सीनेशन के साथ यह चौथे नंबर पर है। अब बात करें गुजरात की तो इस राज्य ने 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई हैं, और 25.69 फीसदी आबादी को पहली डोज दे चुका है।

वहीँ दिल्ली सरकार ने 25.39% आबादी को पहली खुराक दी है। यहाँ 1.87 करोड़ आबादी में से 47.52 लाख लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। इसी के साथ त्रिपुरा और मिजोरम सहित अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों ने अपनी संबंधित आबादी के 29% और 28% को पहली डोज लगाई है। वहीँ उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने अपनी संबंधित आबादी के 24% से ज्यादा को पहला टीका लगाया है।

क्या वैक्सीनेशन के बाद भी हो सकता है कोरोना, जानिए क्या है सच

केंद्र पर भड़के कपिल सिब्बल, कहा- 'राजनीति ही सब कुछ'

मुंबई: स्पेशल सेशन के तहत भिखारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को लग रहा मुफ्त में टीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -