'मुझे एक मौका दो, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा...' कुरुक्षेत्र रैली में बोले केजरीवाल
'मुझे एक मौका दो, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा...' कुरुक्षेत्र रैली में बोले केजरीवाल
Share:

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक तथा दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) रविवार को हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एक रैली की संबोधित किया। इस के चलते उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर खूब हमला बोला।

इसके चलते सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाषण का आरम्भ 'भारत माता की जय' के नारे के साथ किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "मुझे तब सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, जब लोग मुझे हरियाणा का लाल बोलते हैं। हरियाणा मेरी जन्मभूमि है तथा यह मां के समान होता है।" उन्होंने कहा कि मां और जन्मभूमि का कर्ज आदमी 7 जन्म में भी नहीं चुका सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कह रहे हैं दिल्ली और पंजाब से हरियाणा में तूफान आया था। उन्होंने बोला कि हरियाणा में और बड़ा तूफान आने वाला है। उन्होंने आगे बोला कि ऊपर वाला जब झाड़ू चलाता है तो तूफान ही आता है।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे मौका दो, मैं हरियाणा के सभी विद्यालयों में सुधार करूंगा। दिल्ली सरकार के स्कूल सबूत हैं। गरीब के बच्चे भी बनेंगे इंजीनियर और डॉक्टर। हमने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को बीते 7 सालों में फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी। इस रैली को अब बदलेगा हरियाणा नाम दिया गया है।  

कांग्रेस के कार्यक्रम में महात्मा गांधी का अपमान, नीचे गिरते ही साइड में रख दी प्रतिमा

'आंख मत दिखाओ...', कांग्रेस ने दी झामुमो को धमकी, राज्यसभा सीट के लिए शुरू हुई जंग

जनता के बीच ठेला खींचते नजर आए सांसद महोदय, जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -