इस लड़की की आँखों से निकलते है पत्थर
इस लड़की की आँखों से निकलते है पत्थर
Share:

लोगो को कई प्रकार की बीमारिया होती है जिससे उन्हें तकलीफ होती है। लेकिन कई बीमारिया तो ऐसी होती है जिनके बारे में हम पहली बार सुनते है। और हैरान भी रह जाते है की किसी को ऐसी बीमारी कैसे हो सकती है। आज हम आपको ऐसी ही बीमारी के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल बेगूसराय में सलौना पंचायत के खड़गचक निवासी विजय महतो की 13 वर्षीय पुत्री मीरा एक अदभुत बीमारी का शिकार है।

मीरा की आंखों से लकड़ी और तांबे का टूकड़े निकल रहे हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार कुदरत के इस अजीब कहर से खौफ में है , इलाज करवा कर थक चुके परिजन खुद को बेबस मान रहे हैं। इस अदभुत घटना को खुली आंख से देखने की खातिर लोगों की लंबी कतार विजय महतो के घर पर लगी है। पीड़ित लड़की मीरा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले अचानक उसकी आंख में दर्द शुरू हुआ।

आसपास के डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवाइयां ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर अचानक आंख से कभी अगरबत्ती का लकड़ी, माचिस का काटी, नाख़ून, धूप की लकड़ी, तांबे का तार, नीम की लकड़ी का टुकड़ा आदि निकलने लगा. यह सिलसिला कई दिनों से लगातार जारी है। बच्ची के पिता विजय महतो ने बताया कि इलाज के अलावा झाड़-फूंक करवाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ लोग इसे बीमारी तो कुछ इसे दैविक प्रकोप भी मान रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -