कॉलेज जाते समय 'फैशन' से दूर रहे लड़कियां
कॉलेज जाते समय 'फैशन' से दूर रहे लड़कियां
Share:

मैसूर : हर बार किसी भी गलती के लिए लड़कियों को संभलने की हिदायत दी जाती है। इस काम में सबसे माहिर नेता है। एक बार फिर से कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होने कहा है कि लड़कियों को कॉलेज जाते समय फैशन से दूर रहना चाहिए। कॉलेज जाने के लिए आइ ब्रो बनाने और सजने-संवरने की क्या जरुरत है? राज्यपाल ने सलाह दी है कि लड़कियां कॉलेज जाए तो फैशन से दूर रहे, वो वहां किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में तो जा नही रही।

इसलिए लिपस्टिक लगाने और भौंहे संवारने की कोई जरुरत नही। उन्होने कहा कि आप कॉलेज में पढ़ाई करने जाती है। गवर्नर मैसूर में चल रही पांत दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस के समापन पर गुरुवार को भाग लेने पहुंचे थे। वाला की ये बातें सुकर वहां मौजूद लोगों की हंसी नही रुक रही थी।

उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला दोनों के पास बुद्धि है, लकिन जो गंभीरता महिलाओं के पास है, वो पुरुषों के पास नही है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि लड़कियां पढ़ाई में लड़कों से ज्यादा तेज है। जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।

उन्होने छात्राओं को सलाह देते हुए कहा कि वे बुरी आदतों और फैशन से दूर रहें। उनके इस बयान के बाद से कई लोग इसकी निंदा कर रहे है। उनके बयान को फूहड़ और अपमानजनक कहा जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -