बेटियां सावधान ! अगर पिता की ये बात मान लेती 'साक्षी' तो बच जाती जान, साहिल ने बेरहमी से किया क़त्ल
बेटियां सावधान ! अगर पिता की ये बात मान लेती 'साक्षी' तो बच जाती जान, साहिल ने बेरहमी से किया क़त्ल
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल खान की हैवानियत की शिकार हुई 16 वर्षीय साक्षी ने काश पिता की बात मान ली होती। चाकू से 34 वार और फिर पत्थर से कुचलकर मारी गई साक्षी को पिता ने साहिल से रिश्ते को लेकर बहुत बार समझाया था, किन्तु परिवार की हर विनती को ठुकराकर साक्षी ने दोस्ती आगे बढ़ाई, जिसका अंजाम उसे जान गंवाकर भुगतना पड़ा। पुलिस को दी शिकायत में साक्षी के पिता ने दोनों के रिश्तों को लेकर जानकारी दी है। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि समझाने पर साक्षी भड़क जाती थी और घर छोड़कर कई-कई दिनों के लिए अपनी सहेली के घर चली जाती थी।

मृतका के पिता ने कहा है कि साक्षी 16 वर्ष की थी और इसी साल उसने 10वीं कक्षा पास की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि साक्षी लगभग एक साल से परिवार के सामने साहिल का नाम लेती थी। उन्होंने बताया कि, 'हम उसे समझाते थे कि बेटा अभी तू छोटी है। तेरी पढ़ने लिखने की उम्र है। जब भी हम उससे समझाते, तो वह हमसे नाराज होकर अपनी सहेली नीतू के घर चली जाती थी। साक्षी बीते 10 दिनों से नीतू के घर ही थी।' साक्षी के पिता ने बताया कि '28-29 मई की रात मैं अपने घर पर ही था कि साक्षी की सहेली नीतू ने हमें बताया कि साहिल ने चाकू और पत्थरों से उसकी हत्या कर दी है। साहिल ने कल भी साक्षी के साथ विवाद किया था।' उन्होंने बताया कि नीतू के साथ जब वह शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक में पहुंचे, तो बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। इसके बाद पुलिस आई और शव को अपने कब्जे में हॉस्पिटल ले गई। उन्होंने बेटी का क़त्ल करने वाले साहिल खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

दरिंदे साहिल को कोई पछतावा नहीं:-

साक्षी की निर्मम हत्या करने वाले साहिल को अपने किए पर अब भी कोई अफसोस नहीं है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ के दौरान साहिल ने कहा है कि उसने साक्षी को सबक सिखाया है, उसे इस पर कोई मलाल नहीं है। पुलिस मनोवैज्ञानिकों की सहायता से उससे राज उगलवाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि साहल बेहद शातिर है और कई बार पुलिस को भटकाने का भी प्रयास करता है। बता दें कि, श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब को भी अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उसने कहा था कि, उसे हत्या के आरोप में फांसी भी हो जाए तो कोई गम नहीं, क्योंकि वह जन्नत में जाएगा, जहाँ उसे हूरें मिलेंगी।  अब क्या साहिल खान भी यही सोचता है, इसका खुलासा पुलिस की आगे की पूछताछ में ही हो सकेगा। 

अब बर्बाद नहीं होगी किसान की मेहनत, दुनिया की सबसे बड़ी 'अनाज भंडारण योजना' लाई मोदी सरकार, 1 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट

'मैं देखना चाहता था कि मुझपर कौन ग्रेनेड फेंकेगा..', अमेरिका में राहुल गांधी ने सुनाया कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का किस्सा

'भारत-नेपाल की पार्टनरशिप हिट है..', पीएम प्रचंड से मिलने के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी, इस ऐतिहासिक समझौते पर हुए दस्तखत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -