जब राहुल के वाहन पर चढ़ गई लड़की
जब राहुल के वाहन पर चढ़ गई लड़की
Share:

भरूच। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार - प्रसार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं दीपावली के पहले वे गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनसभाऐं की थीं, इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि ओबीसी नेता ठाकोर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ठाकोर का ओबीसी वर्ग में अच्छा प्रभाव है। दूसरी ओर पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के भी कांग्रेस से जुड़कर चुनाव प्रचार करने की बातें सामने आई थीं।

फिलहाल कांग्रेस और पाटीदार नेताओं में आरक्षण के मसले पर चर्चा हो रही है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भरूच में रोड शो किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला भीड़ के बीच से निकल रहा था, इसी दौरान एक लड़की हाथ में गुलदस्ता लिए हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रचार वाहन के समीप पहुंची थी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे एसपीजी के जवानों को लड़की को न रोकने के लिए कहा। इस दौरान लड़की सेल्फी लेने के लिए राहुल गांधी के वाहन पर चढ़ गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस लड़की ने हाथ मिलाया साथ ही सेल्फी भी ली। जब यह लड़की वाहन से नीचे उतरी तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे सहारा दिया।

राहुल ने बीजेपी पर ऊगली आग

कांग्रेस व एमएनएस कार्यकर्ताओं में भिडंत

हार्दिक पटेल को झटका ,पाटीदार आर्गेनाइजेशन से मिली चुनौती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -