PG में रह रही लड़की सिक्योरिटी गार्ड ने की छेड़छाड़, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
PG में रह रही लड़की सिक्योरिटी गार्ड ने की छेड़छाड़, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग से एक CCTV फुटेज वायरल हुआ है। जहां एक गर्ल्स PG में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई। दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़ित लड़की से संपर्क किया। पुलिस को पता चला कि घटना के दूसरे दिन पीड़िता PG छोड़ कर जा चुकी है, यही नहीं पीड़िता ने लिखित में दिया है कि वो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। लड़कियों से यह छेड़खानी किसी और ने नहीं बल्कि वहां उनकी सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड ने ही की है। 

मीडिया पर खबर चलने के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। CCTV फुटेज के सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने एक PG के सुरक्षा गार्ड द्वारा पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। 

वायरल हो रहे CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गर्ल्स पीजी में कुछ लड़कियां एक तरफ जा रही हैं। उसके बाद अचानक सभी लड़कियां भागती हुई नज़र आती हैं, किन्तु, एक लड़की आरोपी के चंगुल में फंस जाती है और आरोपी इसको पकड़ कर उसके साथ छेड़खानी करता है। पर लड़की किसी तरह से खुद को बचाने में सफल हो जाती है। 

फुटबॉल मैच के दौरान हुआ झगड़ा, साथी खिलाड़ी का सिर काटकर थाने पहुंचा फुटबॉलर

'सहमति से बनाए थे संबंध..', रेप पीड़िता के मुकरने के बाद भी कोर्ट ने आरोपी को दी 7 साल की कैद

झाड़फूंक कराने मस्जिद गई नाबालिग का 'हाफिज' ने दो बार किया बलात्कार, केस दर्ज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -