आतंकियों द्वारा मारे जाने के बाद भी लड़की ने कहा उन्हें माफ कर देना
आतंकियों द्वारा मारे जाने के बाद भी लड़की ने कहा उन्हें माफ कर देना
Share:

बगदाद : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक के आतंकियों द्वारा इराक के मोसेलु शहर में एक लड़की को मार दिए जाने के बाद भी लड़की ने अंतिम शब्द ऐसे कहे जो सभी के लिए मिसाल बन गए। दरअसल 12 वर्ष की इस ईसाई लड़की को आतंकियों ने आग में झोंक दिया लेकिन मरने से पहले इस लड़की ने अपनी मा से कहा कि मां इन आतंकियों को माफ कर देना।

आतंकी ईसाई परिवार से धार्मिक कर वसूल रहे थे। लड़की की मां का कहना था कि आतंकी या तो कर लेना चाहते थे या फिर यह चाहते थे कि ये लोग कर न चुकाऐं तो शहर छोड़कर चले जाऐं।

लड़की की मां ने आतंकियों से कहा कि यदि वे कर अदा करने को तैयार हैं मगर इस हेतु उन्हें कुछ इंतजार करना होगा। दरअसल उनकी बेटी स्नान करने गई है। ऐसे में आतंकी क्रोधित हो गए और उन्होंने घर में आग लगा दी। लड़की झुलस गई थी। अधिक झुलसने के कारण उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। मरते - मरते भी उसने कहा कि आतंकियों को माफ कर देना।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -