छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में छेड़छाड़ से परेशान एक 19 वर्षीय लड़की की सुसाइड का मामला सामने आया है । पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नीरज नाम का यह लड़का उनका पुराना पड़ोसी था और वह पहले भी कई बार उनकी बेटी को परेशान कर चुका था। 10 मई को भी नीरज ने लड़की का रास्ता रोका और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बदसलूकी की।

लड़की के घरवालों का आरोप है कि इसी से परेशान लड़की ने घर आ कर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार ने नीरज के साथियों को भी गिरफ़्तार करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक लड़की ब्यूटी पार्लर चलाती थी इस वारदात के बारे में लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी अपने काम से लौट रही थी तभी रास्ते में लड़के ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। उन्होंने लड़की को मारा-पीटा और उसका फोन तोड़ दिया।

वसंत कुंज के किशनगढ़ इलाके में लड़की का ब्यूटी पार्लर था जिसके बोर्ड पर उसका फोन नंबर लिखा था। लड़के ने वहीं से देखकर लड़की को फोन करके परेशान करना शुरू किया। लड़की काफी दिनों से इस वजह से परेशान चल रही थी। बताया जा रहा है कि 10 मई को लड़की एक कस्टमर के घर से लौट रही थी जब उसके साथ नीरज और उसके दोस्तों ने छेड़छाड़ की। जानकारी के मुताबिक लड़की ने पुलिस से भी संपर्क साधा लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

बाद में परिवार ने देखा कि लड़की ने कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है और कार्रवाई करते हुए नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -