लड़की क्या लड़का भी नहीं सुरक्षित...महाराष्ट्र में हुआ 17 साल के लड़के का रेप
लड़की क्या लड़का भी नहीं सुरक्षित...महाराष्ट्र में हुआ 17 साल के लड़के का रेप
Share:

ठाणे: हर दिन कई ऐसी वारदात सामने आती है जिसको सुनने के लिए हर किसी के होश उड़ जाते है, दरअसल इन दिनों देश भर में बलात्कार के मामले मामले और भी तेजी से बढ़ते जा रहे है, अभी तक तो लड़कियां ही सुरक्षित नहीं थी लेकिन अब ये खतरा लड़कों के लिए भी बढ़ता जा रहा है दरअसल  महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में बलात्कार से जुड़ा एक हैरान करने वाला केस सामने आया हैं। यहाँ किसी लड़की के साथ नहीं बल्कि 17 वर्ष के एक लड़के के साथ वहशियत कर दी गई है। दरिंदे ने इस पूरे वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम भी दे डाला।

इस बारे में महाराष्ट्र के कोलसेवाडी थाने के अधिकारी ने कहा है कि बुधवार तड़के लड़का रिक्शे का इंतजार कर रहा था, तभी आरोपी ने उसे अपने स्कूटर पर ले जाने का ऑफर दिया। लड़का उसकी बातों में आ गया और फिर दोनों आगे बढ़े।

उन्होंने इस बारें में बोला है कि ''व्यक्ति उसे बाद में एक लॉज में ले गया और उसके पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने तथा अन्य अपराधों के लिए केस दर्ज किया गया है।''

आज से होने वाला है IPL का बड़ा आगाज, इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

क्या है ट्रंप का पॉर्नस्टार स्टॉर्मी मामला...?, जिसमे घिरे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड

AIRTEL दे रहा है 5G का शानदार प्लान, जानिए क्या है इसमें खास

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -