पति को छोड़ प्रेमी संग भागकर आई और फिर प्रेमी ने ही....
पति को छोड़ प्रेमी संग भागकर आई और फिर प्रेमी ने ही....
Share:

चंडीगढ़ : शहर में कुछ दिन पहले एक महिला का शव मिला था। इसकी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इसके पीछे एक खौफनाक कहानी समाने आई है। मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। यहां के शांति नगर के एक मकान से 28 वर्षीय महिला का शव मिला था। दरअसल, महिला अपने प्रेमी संग यूपी से भागकर यहां आई थी और प्रेमी महिला की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.

भाभी बना रही थी खाना देवर खिंच रहा था कमर की तस्वीरें और फिर...

पुलिस ने शुरू की मामले की जाँच 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतका के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान भी हो चुकी है। वहीं आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम को यूपी रवाना कर दिया है जो छापेमारी कर रही है। पुलिस को कमरे से कुछ कागजात मिले जिसके बाद वह आरोपी के गांव तक पहुंची।

शादीशुदा जोड़ा सरेआम कर रहा था रोमांस, हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत

हमेशा होता रहता था झगड़ा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि आरोपी उनके गांव में ही रहता था। युवती की शादी एक युवक के साथ हो गई। शादी के बाद भी आरोपी अकसर उसकी बेटी के पीछे पड़ा रहता था। वह किसी तरह युवती को बहला-फुसलाकर जनवरी में घर से भाग ले आया। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। वही पुलिस को मकान मालिक और आसपास के लोगों के बयान से पता चला कि जब से दोनों कमरे में रहने आए थे तब से दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था.

बीटेक का छात्र ने लगाई फांसी और सुसाइड नोट में लिखा- 'वो किसी और की...'

झाड़ियों के पास मिली 4 बच्चो की माँ की लाश, जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के कारण लड़की ने की आत्महत्या, परिवारवालों ने लगाया आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -