छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची लड़की, तीन दिन तक थाने में ही रहना पड़ा
छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची लड़की, तीन दिन तक थाने में ही रहना पड़ा
Share:

हंदवाड़ा : छेड़छाड़ की शिकायत करने वाली एक युवती तीन दिनो से कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस हिरासत में है। दरअसल इस लड़की ने पहले तो एक सैनिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मगर सेना ने स्पष्टीकरण देते हुए छात्रा का एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें छात्रा के साथ एक स्थानीय नागरिक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की बात दर्शाई गई थी। दरअसल युवती इस वीडियो में यही बता रही है कि सैनिक ने नहीं स्थानीय युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस द्वारा लड़की के पिता को भी थाने बुला लिया गया। 

पुलिस द्वारा कहा गया कि सुरक्षा के लिहाज से पिता और बेटी को पकड़ लिया गया था। तो दूसरी ओर पुलिस द्वारा सुरक्षा की मांग भी की गई थी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों की भीड़ को तितर - बितर करने हेतु लाठीचार्ज किया गया। भीड़ को काबू करने के लिए गोलियां भी चलाई गई थीं। कश्मीर घाटी में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा उन्हें नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कफ्र्यू लगा दिया गया।

लोगों द्वारा कहा गया कि पुलिस को यदि लड़को को सुरक्षा उपलब्ध करवानी है तो वह सुरक्षा घर पर भी प्रदान की जा सकती है। दूसरी ओर अलगाववादियों ने हंदवाड़ा में हुई हिंसा और उसमें 3 लोगों की मृत्यु हो जाने के विरोध में श्रीनगर बंद का आह्वान किया है। अलगाववादियों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कुछ क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई है। सेना ने कहा है कि उनका कोई भी जवान छेड़छाड़ की घटना में शामिल नहीं था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -