यूपी में 3 डॉक्टरों ने किया युवती का सामूहिक बलात्कार
यूपी में 3 डॉक्टरों ने किया युवती का सामूहिक बलात्कार
Share:

बस्ती: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बस्‍ती आई एक लड़की ने जिले के तीन डॉक्‍टरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर लड़की ने इनमें से एक डॉक्‍टर पर मारपीट समेत कई अन्य गम्‍भीर इल्जाम भी लगाए। महिला थाना पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लड़की का इल्जाम लगाते हुए कहा है कि बस्ती के एक डॉक्टर से उसका संपर्क एक एप के माध्यम से 2021 में हुआ। एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के नाम पर उसे अपने साथ बस्ती ले आया। यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया। मना करने पर मारा पीटा और धमकी दी।

लड़की का कहना है कि 10 अगस्त 2022 को एक इंटरव्‍यू के चक्‍कर में वह फिर से इस डॉक्टर के संपर्क में आई। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके दो और डॉक्‍टर मित्र भी आ गए। फिर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फ़िलहाल, पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। 

दिल्ली: युवक ने पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े लूट डाला ज्वैलरी शोरूम

दरिंदों की करतूत का हुआ खुलासा, इस घटना को दिया था अंजाम

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार, जानिए इस मामले के बारे में

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -