नई दिल्ली: आपने लड़के और लड़की को भागकर लव मैरिज करने का किस्सा तो सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि लड़की भागी प्रेमी के साथ लेकिन शादी की प्रेमी के पिता के साथ। जी हां! ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई ओपी इलाके में जहां लड़की लव मैरिज करने के लिए घर से प्रेमी के साथ भागी लेकिन बाद में पता चला कि उसका प्रेमी नाबालिग है तो उसने प्रेमी के विधुर पिता से ही शादी कर ली।
मात्र एक रुपए में बिकने जा रही जेट एयरवेज की आधी से अधिक हिस्सेदारी, ये है वजह
वह भी आपने प्रेमी के ही कहने पर, इस मामले में सबसे अजीब बात ये निकली कि लड़की के अपहरण के आरोप में तीन माह पहले बिहार पुलिस ने जिस युवक को हिरासत में लिया था, उसका लड़की से कोई लेना देना नहीं है। इस बात की जानकारी लड़की ने खुद पुलिस को दी है।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 महीने पहले कॉलेज के लिए जा रही एक लड़की घर वापस नहीं आई थी। इस बात से परेशान लड़की के परीजनों ने गांव के सत्यनारायण सिंह के बेटे हरिओम कुमार समेत पूरे परिवार पर साजिश के तहत अपहरण की शिकायत दर्ज़ कराइ थी।
अकिला धनंजय को मिली आईसीसी से हरी झंडी, फिर मैदान पर आएंगे नजर
जिसके बाद पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में जब लड़की ने पुलिस को पूरी जानकारी दी तब हरिओम को छोड़ा गया। लड़की ने पुलिस को बताया कॉलेज के दौरान उसे एक लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद वो दोनों घर से भागकर विद्यापतिधाम पहुँच गए। वहां पहुंचकर लड़की को पता चला की लड़के की आयु केवल 17 साल है। तो दोनों ने मिलकर ये निर्णय लिया कि लड़की, अपने प्रेमी के विधुर पिता से शादी कर ले। जिसके बाद उस लड़के की होने वाली पत्नी ही उसकी मां बन गई।
खबरें और भी:-
कारोबार की शुरुआत के साथ ही बाजार ने पकड़ी रफ़्तार
अमेरिका : कई राज्यों ने कराया राष्ट्रपति के इस फैसले के खिलाफ मामला दर्ज
भारत को चुनिंदा और बड़े बैंकों की दरकार, इसलिए बैंकों का विलय कर रही सरकार - अरुण जेटली