5 साल की बच्ची की पटाखा खाने से मौत
5 साल की बच्ची की पटाखा खाने से मौत
Share:

रत्नागिरी: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में दीपावली पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक 5 वर्षीय बच्ची ने पटाखा खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस बच्ची की मौत हो गई। दामिनी निकम निवासी ग्राम तिसंगी तहसील खेड अपने घर के बाहर खेल रही थी। ऐसे में उसे पटाखे जमीन पर पड़े दिखाई दिए। बच्ची ने उसमें से एक पटाखे को चाॅकलेट समझ लिया और उसे खा लिया। 

दामिनी को पटाखा खाते हुए जब उसकी मां ने देखा तो वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार केंद्र ले गई मगर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। अब इस मामले की जांच की जा रही है।उल्लेखनीय है कि पटाखों का प्रयोग संभलकर किए जाने का संदेश हर बार दिया जाता रहा है। कई बार पटाखों से प्रदूषण होने की बातें भी सामने आती रही हैं मगर प्रदूषण के साथ ही इन्हें बच्चों के प्रयोग के लिए घातक भी बताया जाता है।

कई लोग दीपावली के दौरान अधजले, जले पटाखों को एकत्रित कर उनके ढेर में आग लगा देते हैं, और उसके पास एक दीया रख देते हैं यह इस तरह की घटनाओं को रोकने का एक सही तरीका माना जाता है। इन पटाखों के अवशेषों को उपयोग के बाद एक नियत स्थान पर समाप्त कर देना बेहद अच्छा होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -