मां पर लगाया घरेलू हिंसा और यौन शोषण का आरोप
मां पर लगाया घरेलू हिंसा और यौन शोषण का आरोप
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी कैंपस में अध्ययन करने वाली एक युवति ने अपनी मां पर ही यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस लड़की का आरोप है कि उसकी मां ने ही उसका यौन शोषण किया है। अब मां ने युवती के आरोपों को नकार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने एक याचिका में कहा है कि उसे अभिभावकों के हाथों यौन शोषण का सामना करना पड़ा। उसे लगा कि माता पिता बच्चों की पिटाई करते हैं तो यह आम बात हैं जब मैं सीनियर स्कूल में पहुंची तो मां की नीयत का पता चला।

इस युवती का कहना है कि मां इसे गलत तरीके से छूती थी। वह उसकी नीयत नहीं समझ पाई। इनका कहना है कि परिवार के लोग इस युवती को दोस्तों के साथ जाने से रोकते थे। वे इसे विद्यालय की गतिविधियों में भागीदारी करने से भी रोक दिया करते थे। उसने अपने माता पिता पर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। इस युवती ने अपनी मां को लेकर कहा कि जब वह आराम कर रही थी उसी दौरान उसके कमरे में उसकी मां आई और उसने उसे गलत तरीके से छुआ।

जब उसने विरोध किया तो मां ने उसे पीछे धकेल दिया। इस दौरान मां ने उससे कहा कि उसके दूसरे पुरूषों के साथ संबंध हैं। मामले में लड़की ने यह भी कहा कि उसने जब मां से अपने दोस्त से मिलने की अनुमति मांगी तो मां ने उसे बहुत मारा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि मां ने अपनी बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -