जब साथियों को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई बच्ची
जब साथियों को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई बच्ची
Share:

नई दिल्ली। कहा जाता है कि हिम्मत ही ईश्वर की तरह है। यह भी कहा गया है कि डर के आगे जीत है। जी हां, यही बात एक बच्ची के साहसिक कार्य पर लागू होती नज़र आई है। दरअसल ओडिशा के केंद्र पाड़ा जिले के एक गांव में कुछ बच्चे तालाब में बने तालाब में नहा रहे थे। इतने में ही इन बच्चों पर मगरमच्छ ने झपट्टा मार दिया। ये बच्चे सहम गए। बच्चे चिल्लाने लगे और घबरा गए लेकिन इनके साथ पढ़ने वाली एक 6 वर्ष की छात्रा ने बांस की एक लकड़ी उठाई और मगरमच्छ के सिर पर जोर से वार किया।

मगरमच्छ को चोट लगी और वह बच्ची को छोड़कर पानी में भाग गया। जी हां बंकुआला गांव में ये बच्चे शासकीय प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पहली में अध्ययनरत हैं। मगरमच्छ द्वारा पकड़े जाने से एक लड़की घायल हो गई थी। इसकी पहचान बसंती के तौर पर हुई है।

बसंती को उपचार दिया गया। वन विभाग ने इस बच्ची के उपचार का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली है। नगर निगम इस बच्ची को मुआवजा भी देगा। सभी ने मगरमच्छ को भगाने वाली बच्ची की सराहना की है।

लड़की को इम्प्रेस करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शख़्स कूदा नदी में

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -