CAG के रूप में GC मुर्मू ने संभाला पदभार, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
CAG के रूप में GC मुर्मू ने संभाला पदभार, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Share:

नई दिल्ली: भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को अपना पदभार संभाल लिया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई है. इससे पहले, मुर्मू ने CAG ऑफिस में महात्मा गांधी और भीमराव  आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

केंद्र सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू के जम्मू-कश्मीर के LG पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद देश का नया CAG बनाया था. गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजीव महर्षि की जगह ली है. वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया था कि गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में CAF के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के LG पद से त्यागपत्र दे दिया था. 1978 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अफसर महर्षि का कार्यकाल सात अगस्त को ख़त्म हो चुका है. महर्षि को साल 2017 में CAG बनाया गया था. उनका कार्यकाल तीन साल का रहा है.

इससे पहले गिरीश चंद्र मुर्मू, केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले LG नियुक्त किए गए थे. उनको 31 अक्‍टूबर, 2019 को उपराज्यपाल बनाया गया था. उनका कार्यकाल लगभग 9 महीने का रहा. ओडिशा के सुंदरगढ़ के निवासी गिरीश चंद्र मुर्मू ने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से MBA की डिग्री प्राप्त की है. जम्मू-कश्मीर का LG बनने के पहले मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे.

सोने से 5 गुना तेज़ भाग रही चांदी, पिछले 5 दिनों में 10 हज़ार रुपए महंगी हुई

स्वतन्त्रता दिवस किस तरह मनाया जाता है ?

100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल Facebook के फाउंडर मार्क जकरबर्ग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -