लोकसभा चुनाव: 6 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा के गिरिराज
लोकसभा चुनाव: 6 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा के गिरिराज
Share:

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह 6 अप्रैल को बेगूसराय लोकसभा सीट से नॉमिनेशन भरेंगे। बता दें कि टिकट विभाजन में वे नवादा से बेगूसराय लोकसभा सीट में शिफ्ट किए जाने की वजह से प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में उनकी भेंट हुई और  उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लोकसभा चुनाव: रुद्रपुर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस नसीएफ एक परिवार के लिए किया काम

गिरिराज सिंह से भेंट करने के बाद अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा था कि गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी तमाम बातों को मैने सुना है। पार्टी उनकी सभी परेशानियों का हल निकालेगी। उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर आरोप लगाया था और कहा था कि मेरे लिए बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना गौरव की बात है। यह मेरा जन्म स्थान है।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सीट बदलने से पहले राज्य नेतृत्व द्वारा एक बार भी उनसे राय नहीं ली गई। इससे उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है।

लोकसभा चुनाव: सपा नेता के बिगड़े बोल, जया प्रदा को लेकर दिया बेहूदा बयान

इस पूरे घटनाक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को पटना गए थे और  आज गुरुवार 28 मार्च को उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि वे 6 अप्रैल को बेगूसराय लोकसभा सीट से अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे।  आपको बता दें कि इसी दिन से चैत्र नवरात्र का भी शुभारंभ हो रहा है।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: शिवसेना ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन में दरार के आसार, जिद पर अड़े लालू के लाल

लोकसभा चुनाव: महागठबंधन की बैठक के चलते, शत्रु की कांग्रेस ज्वाइनिंग टली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -