जब दो बच्चों की बहस पर पत्रकार ने गिरिराज सिंह से पुछा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब
जब दो बच्चों की बहस पर पत्रकार ने गिरिराज सिंह से पुछा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब
Share:

नई दिल्ली: मोदी सरकार में केंद्रीय पशुपालन मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह बीते कुछ समय से लगातार जनसंख्या के मुद्दे को उठाते दिखाई दे रहे हैं। वह निरंतर देश में बढ़ रही आबादी पर नियंत्रण लगाने के लिए कानून बनाने की हिमायत रहे हैं। शनिवार को एक हिंदी न्यूज चैनल पर जब उनसे आबादी को लेकर तीखे सवाल किए गए तो वह भड़क गए और साक्षात्कार बीच में ही छोड़कर चले गए।

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने गुरुवार शाम मुरादाबाद में कहा था कि संघ का अगला एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण कानून होगा। हम हमेशा से दो बच्चों के पक्ष में रहे हैं। जब इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से एक चैनल ने सवाल पुछा तो उन्होंने कहा कि, इस मामले को मजहब के चश्मे से ना देखा जाए और देश के विकास के लिए ये कानून आवश्यक है। जनसंख्या पर चीन जैसे कड़े कानून लाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने जनसंख्या कानून तोड़ने वाले का वोटिंग का हक़ भी छीनने की मांग की है।

इस पर जब न्यूज एंकर ने कहा है कि, दक्षिण भारत के केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में महिलाओं की प्रजनन दर उत्तर भारतीय राज्यों की तुलना में बेहद कम है। इन राज्यों में प्रजनन दर तक़रीबन डेढ़ फीसदी है। जबकि काउ बेल्ट यानि उत्तर भारत के राज्यों विशेष कर यूपी-बिहार में प्रजनन दर सबसे ज्यादा है। जहां भाजपा सत्ता में हैं। बिहार में भाजपा काफी समय से है। फिर बिहार में कानून को सरकार क्यों लागू नहीं करवा पाई?

राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कही यह बात...

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने नितीश कुमार पर बोला हमला, मानव श्रृंखला को लेकर कह दी ऐसी बात

अमेरिका में खतरनाक तूफान की चेतावनी, इस शहर की उड़ानें हुई रद्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -