'जो काम आपके नाना जी से नही हुआ, वो मोदी जी ने किया...', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तंज
'जो काम आपके नाना जी से नही हुआ, वो मोदी जी ने किया...', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तंज
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल जी मछुआरों के लिए मत्स्य विभाग बना हुआ है, जिसके अंतर्गत 20 हज़ार 50 करोड़ के निवेश का बजट है। 70 साल में आपके नाना जी से लेकर आज तक जो काम नहीं किया गया, वो काम मोदी जी ने किया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दो दिनों से केरल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज कोल्लम जिले के थांगस्सेरी तट पर मछुआरों से वार्ता की। इसके अलावा राहुल गांधी, मछुआरों के साथ उनकी नाव में बैठकर समुद्र में भी गए। उन्होंने अपनी यात्रा तड़के चार बजकर 30 मिनट पर वाडी तट से आरंभ की और लगभग एक घंटे तक वहां रहे और फिर बातचीत स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने मछुआरों के साथ मिलकर समुद्र में मछली पकड़ने वाला जाल फेंका और उनके साथ मछली भी पकड़ी। ब्लू टीशर्ट और खाकी पैंट पहने राहुल गांधी ने तट पर वापसी के वहां खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल और सांसद टी एन प्रतापन भी इस दौरान राहुल गांधी के साथ थे। प्रतापन राष्ट्रीय मछुआरा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

प्रिंस हैरी जल्द ही खोलेंगे कई बड़े राज, बताएंगे राजमहल छोड़ने का मुख्य कारण

घर पर मिला पत्नी और बच्ची का शव, शक की सुई पति पर

उद्धव ठाकरे को भाजपा सांसद की सलाह, कहा- 'नहीं संभल रहा कोरोना तो अमित शाह से लें मदद '

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -