बिहार चुनाव: 'तेजस्वी पर मौन और नितीश से सवाल'... चिराग पर भड़के गिरिराज सिंह
बिहार चुनाव: 'तेजस्वी पर मौन और नितीश से सवाल'... चिराग पर भड़के गिरिराज सिंह
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के कारण तमाम पार्टियां एक दुसरे पर हमलावर है। इस चुनावी घमासान के बीच भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गिरिराज सिंह लगातार चिराग पासवान पर निशाना साध रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि चिराग पासवान तेजस्वी पर चुप्पी साधे है और केवल नीतीश कुमार से क्यों सवाल पूछ रहे हैं।बताया जा रहा है कि भाजपा ने राज्य में मतदाताओं को साधने के लिए गिरिराज सिंह को मैदान में उतार दिया है।

गिरिराज सिंह ने पार्टी का मोर्चा संभालते ही चिराग पासवान और उनकी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोजपा और भाजपा की असली स्कीम आगामी सरकार बनाने की है। लोजपा मुंह से राम-राम कर रही है, जबकि उसका असली उद्देश्य रावणों का साथ देना है। गिरिराज ने आगे कहा कि लोजपा और चिराग के रणनीति को बिहार की आवाम सब समझती है।

आपको बता दें कि हाल ही में अमित शाह ने लोजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा कि जहां तक लोजपा-भाजपा और जदयू के गठबंधन का प्रश्न है, तो मैं बता देता हूं कि भाजपा और जदयू की तरफ से चिराग को पर्याप्त सीटें ऑफर की गई थी। सीटों को लेकर कई दफा समझौते पर भी चर्चा हुई। अमित शाह के इस बयान के बाद भाजपा नेता सक्रिय हो गए हैं और चिराग पर सीधे हमलावर हैं।

बिहार चुनाव: गोद में बच्चा लेकर प्रचार करते नज़र आए तेजप्रताप यादव

बिहार चुनाव: गया में पीएम मोदी का हमला, कहा- अब बिहार को ललचाए हुए लोगों से रहना है सतर्क

'शी जिनपिंग' का वध करती दिखीं माँ दुर्गा, थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -