गिरिराज सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, जवाहर लाल नेहरू को लेकर कह डाली बड़ी बात
गिरिराज सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, जवाहर लाल नेहरू को लेकर कह डाली बड़ी बात
Share:

मेरठ: अपने विवादित बयानों के कारण केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी झेल चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन गिरिराज सिंह ने आज फिर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा है कि अगर पंडित नेहरू अधिक समय तक रहते तो देश में पशुपालन और मत्स्य पालन की स्थिति और खराब होती।

गिरिराज सिंह ने रविवार को मेरठ जिला सहकारी बैंक के भवन का लोकार्पण करने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री नेहरू पशुपालन के विरोधी थे। उनके साथ मेरठ से भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रही है ताकि किसानों की आमदन बढ़े। उन्होंने कहा कि खाना तो सभी को चाहिये, किन्तु खेती कोई नहीं करना चाहता। खेती को दोयम दर्जे का समझा जा रहा है जो सही नहीं है ।

गिरिराज सिंह ने कहा कि चार गाय पाल कर भी वर्ष में लाखों कमाये जा सकते हैं। गाय का गोबर और उसका मूत्र दोनों की काफी मांग है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गाय का गोबर 20 रूपये किलो के हिसाब से बिकता है। दूध से होने वाली आमदनी अलग है। गिरिराज सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि देश में कुछ लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं। देश के लोगों को इनसे सतर्क रहना होगा, जिससे देश विकास के मार्ग पर चलता रहे।

रतन टाटा ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ, सरकार के फैसलों को बताया दूरदर्शी

पुलवामा हमले की बरसी पर देशविरोधी हरकत, इस राज्य में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

कोरोना वायरस के चलते सोने की कीमतों में लगी आग, जानिए क्या है आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -