गिरिराज ने मुस्लिमों को लेकर दिया विवादित बयान
गिरिराज ने मुस्लिमों को लेकर दिया विवादित बयान
Share:

नई दिल्‍ली: अक्सर विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में जारी चुनावों के बीच नई हवा देने की कोशिश की है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल यूपी के कैराना जैसा हो जाएगा। 

उन्होंने ट्वीट किया- हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए, आज देश को जरूरत है अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की।

दरअसल गिरिराज ने एक स्क्रीन शॉट को शेयर किया है, जिसमें बताया गया है 2050 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा। 

हिंदू समाज को अपनी आबादी बढ़ाने की जरूरत है। देश के आठ राज्यों में हिंदुओं की जनसंख्या लगातार घट रही है। बंटवारे के समय पाकिस्तान में 22 प्रतिशत हिंदू थे लेकिन आज वो एक प्रतिशत रह गए हैं। 

जबकि उस समय भारत में 90 प्रतिशत हिंदू थे और 10 प्रतिशत मुस्लिम थे और अब मुसलमान 24 प्रतिशत हो गए हैं और हिंदू घटकर 76 प्रतिशत रह गए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्लाम अकेला ऐसा धर्म है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका स्थित ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक भारत दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश होगा और यह संख्या 30 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। 

और पढ़े-

बीजेपी विधायक की शादी रही विवादों में

झूट बोलने वालो को वोट न दे - मुलायम सिंह

Pensionerको मिलेगा 7 वें वेतन आयोग का लाभ

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -