अब सुनाई नहीं देगा ठुमरी का वह अंदाज़
अब सुनाई नहीं देगा ठुमरी का वह अंदाज़
Share:

कोलकाता। पद्मविभूषण और लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें पद्म विभूषण अलंकरण प्रदान किया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि गिरिजा देवी के निधन से उन्हें दुख हुआ है। भारतीय शास्त्रीय संगीत ने अपनी खूबसूरत आवाज़ों में से एक को खो दिया है।

ठुमरी में उन्हें महारत थी। उन्हें मंगलवार दोपहर को सीने में तकलीफ होने लगी। ऐसे में हार्ट से संबंधित चिकित्सक को दिखाया गया। इसके बाद उन्हें बीएम बिरला हार्ट रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में प्रवक्ता ने कहा, गिरिजा देवी को जब चिकित्सालय लाया गया तब उनकी हालात गंभीर थी। उन्हें सीसीयू में भर्ती करवाया गया था।

रात्रि में 8.45 बजे उनका निधन हो गया था। उनका जन्म 8 मई 1929 को बनारस के निकट हुआ था। उनका परिवार जमिंदार घराने से जुड़ा था। बनारस घराने की गायिका को वर्ष 1972 में पद्श्री सम्मान मिला था। वर्ष 1989 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Death Anniversary : पर्दे पर रोमांस को उतारने वाले जादूगर थे यश चोपड़ा

पटाखों से लगी आग में खो दी घर की खुशियां

9 साल की बच्ची के ऊपर बैठी 150 किलो की महिला

क्या हर्षिता को हुआ था मौत का आभास ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -