जम्मू कश्मीर : हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली गिलानी ने पुलिस को चकमा देकर दक्षिण कश्मीर में एक बार फिर माहौल गरमाते हुए पाकिस्तान का झंडा फहराया। यही नहीं उन्होंने अमरनाथ में हिंदूओं की पवित्र यात्रा का विरोध किया। त्राल पहुंचकर गिलानी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ की यात्रा दो महीने के लिए नहीं होना चाहिए। कश्मीर के अलगाववादी नेता ने कहा कि इस यात्रा का समय 1 महीने ही कर दिया जाना चाहिए। हालांकि जब तक पुलिस गिलानी को नज़रबंद करने उनके घर पहुंची तब तक वे त्राल के लिए निकल चुके थे।
घाटी में एक बार फिर अलगाववादियों के सक्रिय हो जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण होती नज़र आ रही है। कहा जा रहा है कि गिलानी बीते समय पुलिस फायरिंग में मारे गए खालिद मुजफ्फर वानी के परिवार से मिलेंगे। वे त्राल में मुजफ्फर अहमद वानी के घर जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त और पाकिस्तान में रहने वाले आतंकी हाफिज सईद का समर्थन करने और जम्मू - कश्मीर में पाकिस्तान का ध्वज फहराने के साथ लोगों की भावनाऐं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद गिलानी ने इस तरह का कदम उठाया है।