GHKKPM: सदा का एनकाउंटर कर देगा विराट, सई को होगा प्यार का अहसास!
GHKKPM: सदा का एनकाउंटर कर देगा विराट, सई को होगा प्यार का अहसास!
Share:

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में एक बार फिर से बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो ने एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में सफलता हासिल की हैं। जी दरअसल इस हफ्ते सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने नंबर 2 की पोजिशन हासिल की है। इन दिनों फैंस को विराट और सई की नई लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है। वहीं दूसरी तरफ पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) सम्राट को अपने से दूर करने में लगी हुई है। अब तक आपने देखा विराट और सई धनतेरस के मौके पर अश्विनी के साथ मॉल जाते हैं। यहां पर विराट अपने दोस्त सदानंद से टकराता है। वहीं मॉल में विराट और सई एक दूसरे को अंगूठी पहनते हैं और अब आने वाली आगे की कहानी में आप देखेंगे, कि विराट और सई एक साथ मिलकर दिवाली का जश्न मनाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti  (@gumm.hai.kisi.ke.pyaar.main)

वहीं दिवाली के मौके पर सई को इस बात का एहसास होगा कि वो भी विराट से प्यार करने लगी है। इन सभी के बीच सई को बता चलेगा कि विराट एक मिशन पर जा रहा है। यह बात जानकर सई फूटफूटकर रोएगी। उसके बाद विराट सई और परिवार के बाकी लोगों को समझाएगा। वहीं आगे मिशन पर सदानंद को पकड़ने के लिए विराट निकलेगा और इसी बीच उसकी और सदानंद की हाथा पाई होगी। इस लड़ाई के दौरान विराट अपने ही दोस्त का एनकाउंटर कर देगा। वहीं सदानंद की मौत के बाद विराट उसकी पत्नी श्रुति को सहारा देगा।

जी दरअसल विराट वादा करेगा कि वो सदानंद की पत्नी की हर जरूरत का ख्याल रखेगा। वहीं दूसरी तरफ श्रुति विराट को अपने पति का गुनेहगार मानने लग जाएगी। वहीं आगे कहानी में नजर आएगा कि सदानंद की मौत विराट को तोड़कर रख देगी और दूसरी तरफ विराट की चुप्पी सई और परिवार के बाकी लोगों को भी काफी परेशान कर देगी। ऐसे में आगे यह देखना होगा कि क्या ट्विस्ट आने वाला है?

GHKKPM: सई-विराट की जिंदगी में तबाही मचाने के लिए होगी इस हसीना की एंट्री!

दिवाली पूजा छोड़ खतरनाक मिशन पर निकलेगा विराट, सई को मिलेगा बड़ा धोखा!

नफरतभरे मैसेज से तंग आईं ऐश्वर्या, कहा- 'आप लोगों क्यों लड़ते हैं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -