गुम है किसी के प्यार में: सामने आईं पाखी की मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें
गुम है किसी के प्यार में: सामने आईं पाखी की मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें
Share:

सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आने वाली पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हाँ, ऐश्वर्या और नील भट्ट कल यानी 30 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में अब ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी की रस्मों का आगाज हो चुका है। बीते दिन ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था और अब उस दौरान के फोटोज सामने आए हैं जो आप देख सकते हैं। इन तस्वीरों में टीवी का ये कपल अपने परिवार के साथ धमाल मचाता दिख रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sairat (@shakhi__fan_09)

आप देख सकते हैं बीते दिन ही ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट के नाम की मेहंदी अपने हाथ पर लगवाई है। इस दौरान ऐश्वर्या शर्मा के अलावा नील भट्ट भी अपने परिवार के लोगों के साथ पोज देते नजर आए। आप देख सकते हैं एक तस्वीर के जरिए नील भट्ट ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो अब से लड़केवालों की टोली को सपोर्ट करेंगे। वहीं कुछ तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा मेहंदी लगवाते-लगवाते थक गई हैं। अब फैंस ऐश्वर्या शर्मा को लगातार शादी की बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ नील भट्ट के फैंस भी सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं और दोनों के शादी से बड़ा खुश नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं अपनी मेहँदी सेरेमनी में हरे रंग के सूट में ऐश्वर्या शर्मा बहुत प्यारी लग रही हैं।

अपनी शादी के दौरान भी ऐश्वर्या शर्मा अपनी चुलबुली हरकतों से फैंस को हंसाने वाली हैं। आप सभी देख सकते हैं इस समय ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं दोनों के फैंस ऐश्वर्या शर्मा की मेहंदी की तरीफ करते थक नहीं रहे हैं।

सामने आई अंकिता लोखंडे की हल्दी से लेकर मेहँदी तक की डेट्स

शादी के बंधन में बंधे संजय गगनानी, सामने आईं तस्वीरें

Realme Days सेल का आज अंतिम दिन, जल्द ही ख़रीदे स्मार्ट टीवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -