गौ हत्या दोषी को बचाने पर किया घेराव, गृहमंत्री बोले- 'गोचर भूमि साफ करने वाले प्रदर्शन कर रहे'
गौ हत्या दोषी को बचाने पर किया घेराव, गृहमंत्री बोले- 'गोचर भूमि साफ करने वाले प्रदर्शन कर रहे'
Share:

भोपाल: गायों की मौत के लिए कांग्रेस ने गौशाला संचालक बीजेपी नेत्री निर्मला शांडिल्य को बचाने का इल्जाम लगा मंगलवार को SDM दफ्तर का घेराव करने की घोषणा की है। इसमें दिग्विजय सिंह भी सम्मिलित होंगे। इस पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है। 

भोपाल के बैरसिया में गायों की मौत की घटना पर फिर सियासत गरमा गई है। मंगलवार दोपहर में गौ शाला संचालक को बचाने को लेकर कांग्रेस ने बैरसिया SDM के दफ्तर का घेराव करेंगी। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी सम्मिलित होंगे। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गौ प्रदर्शन को लेकर दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसने गोचर की जमीन साफ कर दी। वह गौशाला का मुआयना करने जा रहे है। इससे हास्यास्पद क्या होगा। गृहमंत्री ने कहा कि जिसके वक़्त में कत्लखाने चला करते थे, वह प्रदर्शन करने जा रहे है। यह लोकतंत्र की विडंबना ही है। जिन्होंने किसानों के कर्जे माफ करने की बात करके धोखा दिया, वह किसानों की बात कर रहे है। जिन्होंने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया, वह नौजवानों की चर्चा करते है।   

आपको बता दें जनवरी 2022 में बैरसिया तहसील में गौ सेवा भारती नाम की गौशाला तथा उसके आसपास कई गायों की शव बिखरे मिले थे। गौ शाला के समीप एक गड्डे में भी एक दर्जन से अधिक गायों के शव एवं कंकाल पाए गए थे। उस वक़्त दिग्विजय सिंह ने गौ शाला बीजेपी नेत्री की होने का दावा किया था। इस मामले में सरकार ने तहकीकात के आदेश दिए थे। अब मामले में कांग्रेस ने इल्जाम लगाया है कि गायो की मौत के मामले में अपराधी गौ शाला संचालक बीजेपी नेत्री निर्मला शांडिल्य को सरकार बचा रही है।

कांग्रेस MLA ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार, कमलनाथ ने ठहराया अनुचित

कहाँ गया केंद्र द्वारा दिया गया मिड डे मील का पैसा ? फंसी झारखंड सरकार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला, AAP ने भाजपा पर लगाए आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -