हड्डियों से लेकर वजन कम करने तक के लिए बेहतरीन है घी, खाए दाल में डालकर
हड्डियों से लेकर वजन कम करने तक के लिए बेहतरीन है घी, खाए दाल में डालकर
Share:

सेहतमंद रहने के लिए घी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। जी हाँ और यही वजह है कि कई भारतीयों के घरों में सब्जियों और दाल में घी का तड़का लगाया जाता है। जी दरअसल घी के सेवन से शारीरिक मजबूती मिलती है और घी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी सेहत को भी दुरुस्त करती है। केवल यही नहीं बल्कि इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसी के साथ यह पाचन तंत्र और वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है। आपको बता दें कि दाल में घी डालकर खाने से आपको हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याएं नहीं होती है। इसके अलावा घी एक सैचुरेटेड फैट होता है। जी दरअसल तेल के मुकाबले में घी का स्मोक पाइंट कम होता है और जब भी सब्जी बनाते हुए या दाल में तड़का लगाते हुए घी को गर्म किया जाता है, तो तापमान निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है। इसकी वजह से फैटी एसिड सेचुरेटेड हो जाता है और ये डिसइंटीग्रेटेड हो जाता है। इन सभी कारणों से घी के पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। तो अब हम आपको बताते हैं दाल में घी डालकर खाने के क्या फायदे होते हैं?


दाल में घी डालकर खाने के फायदे-

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- दाल में घी डालकर खाने से आपका सही रहता है। जी दरअसल दाल में घी से तड़का लगाने से यह अन्य तेलों के मुकाबले पेट के लिए हल्का होता है। इसी के साथ ही यह आपको अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके अलावा यह मल त्याग में भी मददगार साबित हो सकता है।


हड्डियों के लिए उपयोगी- दाल में घी का तड़का लगाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। जी दरअसल घी जोड़ों में चिकनाई बढ़ाता है और कठोरता को कम करता है। जी दरअसल घी में विटामिन ए, ई और डी पाए जाते हैं, जो हड्डियों के सूजन और दर्द को कम कर सकता है।


इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए- घी के सेवन से आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। जी दरअसल घी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह सभी शरीर को वायरल बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं और यह गले की खांसी और सर्दी को भी ठीक कर सकता है।


हृदय समस्याओं में फायदेमंद- अगर आप घी को गर्म करके खाते हैं, तो इससे फैटी एसिड सेचुरेटेड हो जाता है। इसकी वजह से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। हालाँकि अगर आप दाल में घी ऊपर से डालकर खाते हैं, तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता है। जी दरअसल घी में अच्छा फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे आप सुबह या दोपहर के खाने में रोटी में लगाकर या दाल में डालकर खा सकते हैं।

चम्मच नहीं हाथ से खाएं खाना, वजन कम होने से लेकर डाइजेशन तक होगा अच्छा

डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है मेथी दाने, जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

आपकी सेहत के लिए लाजवाब है पर्पल आलू, आज से ही शुरू कर दें खाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -