रास्ता समझने में होती थी परेशानी तो लड़की ने उठा लिया ये बड़ा कदम
रास्ता समझने में होती थी परेशानी तो लड़की ने उठा लिया ये बड़ा कदम
Share:

आज के समय में युवाओं के मध्य टैटू बनवाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। सामान्य रूप से लोग अपने बॉडी पार्ट्स पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई चीजों, किसी विशेष व्यक्ति का नाम अथवा उन चीजों के टैटू बनवाते हैं, जो उनके दिल के बेहद नजदीक होती हैं। किन्तु ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा की एक महिला ने बहुत अजीबोगरीब वजहों से हाथों पर ऐसा टैटू बनवाया है जिसे देखकर सभी हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका ये टैटू डिजाइन खूब वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lauren Winzer (@laurenwinzer)

वही हमारे आस-पास ऐसे कई व्यक्ति होते हैं जिन्हें दाएं-बाएं का फर्क नहीं पता होता अथवा उसमें असमजंस होता है। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली 23 वर्ष की D’Kodia Laine को बचपन से ही दिशाओं में असमंजस होता था। उन्हें अपनी इस कमी के कारण बहुत बार शर्मिंदा होना पड़ता था। इसलिए उसने ऑस्ट्रेलिया के एक नामी टैटू स्टूडियो से अपने दोनों हाथों पर दिशाओं का टैटू बनवा लिया।

23 वर्षीय D’Kodia Laine कहा कि कई बार सबके समझाने के बाद भी उन्हें लेफ्ट और राइट का अंतर समझ में नहीं आता था। इस कारण न केवल वो मार्ग भटक जाती थीं, बल्कि कई बार उनका मजाक भी बनाया जाता था। एक बार उन्हें किसी पार्टी में जाना था, तब ड्राइवर को कई बार बताने के पश्चात् वो बड़ी कठिनाई से सही पते पर पहुंच पाई थीं। उस समय एक फ्रेंड ने उनकी सहूलियत के लिए उनके हाथों पर Lऔर R लिख दिया था। वही फ्रेंड की इस हरकत पर D’Kodia ने मजाक में ही ऐसा टैटू बनवाने की बात बोली थी। बाद में उन्होंने उसे वास्तव में बनवाने का सोचा, आखिरकार दिशाओं के ये टैटू बनवाने के पश्चात् वे बहुत खुश हैं तथा उन्हें भरोसा है कि अब उन्हें रास्तों एवं दिशाओं को समझने में सरलता होगी।

दादा की प्रॉपर्टी बेचकर जुड़वा भाइयों ने करवाई सर्जरी और बन गए लडकियां

मछुआरे को मिला शार्क का बच्चा, तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा गिलहरी और सांप का ये चौकाने वाला वीडियो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -