सांवला है रंग तो शादी में पहने इन कलर्स के लहंगे, लगेंगी सबसे खूबसूरत
सांवला है रंग तो शादी में पहने इन कलर्स के लहंगे, लगेंगी सबसे खूबसूरत
Share:

शादियों का सीजन आ चुका है। गर्मियों में कई लड़कियां शादी के बंधन में बंध रहीं हैं और आने वाले दिनों में भी कई लडकियां शादी करने जा रहीं हैं. ऐसे में शादी के दिन सुंदर और यूनिक दिखना हर लड़की पसंद करती हैं। लेकिन कई बार रंग के कारण भी वो अपनी शादी में लहंगा सेलेक्ट करने से कतराती हैं। जी दरअसल स्किन टोन के अनुसार, लहंगा चुनना भी उन्हें बहुत ही मुश्किल काम लगता है।  ऐसे में आज हम आपकी इस मुश्किल का हल निकालने के लिए आए हैं. जी दरअसल हम आपको ऐसे कलर्स बताएंगे जो आपके एकदम परफेक्ट लुक देंगे। अगर आप सांवली है तो भी आप पर ये रंग जमेंगे.


ऑरेंज लहंगा - आप अपनी शादी के लिए ऑरेंज कलर का लहंगा चुन सकते हैं। जी दरअसल सांवली स्किन टोन के साथ ऑरेंज कलर का लंहगा आपके लुक को एकदम बेस्ट सूट करेगा। इसके अलावा इसके साथ आप ग्रीन या फिर गोल्डन रंग की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इसी के साथ ऑरेंज लंहगे के साथ आप मेहरुन कलर की चोली भी डाल सकती हैं। 

व्हाइट लहंगा - व्हाइट लहंगा भी आपकी शादी के लिए बेस्ट रहेगा। आपकी स्किन टोन के अनुसार, यह ज्यादा निखर कर आएगा। जी दरअसल आजकल व्हाइट फ्लोरल प्रिंट लहंगे काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में आप भी ऐसा ही लहंगा अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं।

एक्ववा लहंगा - सांवली हैं तो एक्वा कलर लें. यह लाइट वेट और हल्का होता है। यह आपको एक एलिगेंट तरह का लुक देता है। जी हाँ और आप इसे अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। वहीँ आप इसके साथ गोल्डन या फिर सिल्वर ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 


पीकॉक ब्लू लंहगा - सांवली हैं तो पीकॉक ब्लू कलर का लंहगा अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। यह लहंगा आपकी स्किन टोन के मुताबिक अच्छा रहेगा. आप चाहे तो डार्क कलर का लहंगा चुन सकती हैं। वहीँ आप इसके साथ व्हाइट या फिर येलो कलर की चोली डाल सकती हैं, या फिर ऑरेंज और येलो कलर का दुपट्टा भी पीकॉक ब्लू कलर के लहंगे के साथ लुक ट्राई कर सकते हैं। 


ग्रीन- ग्रीन कलर आजकल ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी इसे ट्राय कर सकती है. वहीँ आप ग्रीन के साथ गोल्डन ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। 

मस्टर्ड  येलो - शादी में मस्टर्ड येलो कलर का लहंगा अच्छा लगेगा हैं। मस्टर्ड येलो लंहगा हर रंग की लड़कियों के लिए सही है. अगर आपका स्किन टोन थोड़ा डार्क है तो भी आप मस्टर्ड  येलो रंग का लंहगा अपनी शादी में पहन सकती हैं.

शादी में क्या पहने ज्वेलरी नहीं आ रहा समझ तो यहाँ से ले टिप्स

सूट-साड़ी और वेस्टर्न ड्रेस पर ऐसे पहन सकती हैं सिल्वर ज्वेलरी, ये हैं आईडिया

अनुज से शादी होते ही बदला अनुपमा का लुक, देखकर लगेगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -