वीके सिंह पर सेना प्रमुख ने साधा निशाना
वीके सिंह पर सेना प्रमुख ने साधा निशाना
Share:

नईदिल्ली। भारतीय सेना में सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को दबाव का सामना करना पड़ता है। यह बात कई बार कही जाती रही हैं इतना ही नहीं यह भी कहा जाता रहा है कि उच्चपदस्थ अधिकारी अपने अधिनस्थ अधिकारियों को रोकने का प्रयास करते हैं। कुछ इस तरह की बात तब सामने आई जब सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि वर्ष 2012 में उन्हें सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने निशाना बनाया था। वीके सिंह उनके प्रति बुरी भावना रखते थे।

इस उद्देश्य से उन्होंने सैन्य कमांडर के तौर पर प्रमोशन रोक दिया। इस मामले में एक समाचार पत्र में जानकारी दी गई जिसमें कहा गया कि सेवारत प्रमुख अपने पूर्ववर्ती के विरूद्ध बयान दे रहे हैं। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह द्वारा इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया। मगर उनकी पत्नी भारती सिंह एक अन्य मामले में परेशान नज़र आईं। दरअसल उन्होंने एक प्राॅपर्टी डीलर पर ब्लैक मेलिंग करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्राॅपर्टी डीलर ने उन्हें फंसाने का प्रयास किया है। उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने में मामले की शिकायत की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -