अब तक भारत ने जीते कितने मेडल, ओलिंपिक में कब मिला था पहला स्वर्ण पदक?
अब तक भारत ने जीते कितने मेडल, ओलिंपिक में कब मिला था पहला स्वर्ण पदक?
Share:

देशभर में  टोक्यो ओलिंपिक को लेकर भारी क्रेज बना हुआ है इस बीच जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे, ओलिंपिक खेलों में भारत ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष भारत ने अब तक कुल 7 मेडल हासिल किए हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे प्रथम ओलिंपिक पदक कब जीता था? तथा भारत में अब तक कितने पदक प्राप्त किए हैं? किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा जनरल नॉलेज के भीतर खेलकूद से प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। इसमें अधिकांश प्रश्न पदक विजेताओं तथा ओलिंपिक के इतिहास से संबंधित होते हैं। यहां ऐसे ही कुछ अहम प्रश्नों के उत्तर जानेंगे जो अक्सर प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

सवाल 1- भारत ने प्रथम ओलिंपिक पदक कब जीता था?
जवाब- भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक के हॉकी इवेंट में अपना प्रथम स्वर्ण पदक वर्ष 1928 के एम्सटर्डम ओलिंपिक में जीता था। मेजर ध्यानचंद ने इस पूरे ओलिंपिक में अकेले सबसे अधिक 14 गोल दागे, जबकि भारतीय टीम ने 5 मैचों में कुल 29 गोल किए थे।

सवाल 2- ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन हैं?
जवाब- कर्णम मल्लेश्वरी भारत की प्रथम महिला एथलीट हैं, जिन्होंने ओलिंपिक मेडल जीता। भारतीय खेलों के लिए गौरव का पहला पल सिडनी 2000 में आया जब कर्णम मल्लेश्वरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

सवाल 3- भारत ने ओलिंपिक में अब तक कितने पदक जीते हैं?
जवाब- ओलिंपिक इतिहास की बात करें, तो भारत के नाम अब तक कुल 35 मेडल हैं। इनमें 10 स्वर्ण, नौ रजत तथा 16 कांस्य पदक सम्मिलित हैं। सबसे अधिक आठ स्वर्ण पदक भारत की हॉकी टीम ने जीते हैं।

सवाल 4- भारत ने सबसे अधिक पदक किस ओलिंपिक में जीते हैं?
जवाब- भारत ने 2012 लंदन आलंपिक को पीछे छोड़ते हुए टोक्यो ओलिंपिक में 7 पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले लंदन ओलिंपिक में भारत के नाम कुल छह पदक थे।

सवाल 5- कितनी बार नहीं खुला खाता?
जवाब- भारत ने अब तक 24 ओलिंपिक में भाग लिया है। इसमें से छह ओलिंपिक में एक भी पदक नहीं जीत सका। 1896 से मॉडर्न ओलिंपिक गेम्स आयोजित हो रहे हैं।

सवाल 6- बैडमिंटन में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी?
जवाब- भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने वर्ष 2012 के लंदन ओलिंपिक में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। नेहवाल ओलिंपिक पदक जीतने वालीं दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। 2012 के लंदन ओलिंपिक में बैडमिंटन विमेन सिंगल्स में कांस्य पदक के लिए साइना का मुकाबला चीन की शिन वांग से था।

सवाल 7- ओलिंपिक में वेट लिफ्टिंग में सिल्वर जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है?
जवाब- भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक के आरम्भ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

सवाल 8- भारत ने ओलिंपिक खेलों में सर्वप्रथम हिस्सा किस वर्ष लिया था?
जवाब- 1928 में।

सवाल 9- ओलिंपिक की किसी स्पर्धा के फाइनल तक पहुचने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है?
जवाब- पी टी उषा।

सवाल 10- कितनी वर्ष पश्चात् मिला गोल्ड?
जवाब- इस बार ओलिंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलिंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

MP: प्रधानमंत्री ने की PMGKAY के लाभार्थियों से बात, कहा- 'गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली'

जानिए कब हुई थी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत?

Video: प्रेक्टिस के दौरान रोहित शर्मा के 'अनोखे' खेल ने टीम को किया हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -