क्या आप जानते हैं दुनिया के आंठवे महाद्वीप के बारे में?
क्या आप जानते हैं दुनिया के आंठवे महाद्वीप के बारे में?
Share:

अब तक आप सभी ने केवल यही सुना होगा कि 7 महाद्वीप है। वैसे इन सभी के बारे में आपने सुना और पढ़ा भी होगा। इस लिस्ट में अन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्ऱीका, यूरोप, दक्षिणी अमरीका और उत्तरी अमरीका शामिल हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहें हैं आठवें महाद्वीप के बारे में। जी हाँ, हाल ही में एक शोध में खुलासा किया गया है कि दुनिया में 7 नहीं बल्कि 8 महाद्वीप हैं, जिसमें से आठवां महाद्वीप समुद्र में समा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस आठवें महाद्वीप का नाम 'जीलैंडिया' है। वैज्ञानिकों ने इस नए महाद्वीप का मानचित्र भी तैयार कर लिया है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मानचित्र से यह समझ आ रहा है कि दुनिया का आठवां महाद्वीप, जीलैंडिया, 50 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि यह महाद्वीप सुपरकॉन्टीनेंट गोंडवाना लैंड से तकरीबन 7।90 करोड़ साल पहले टूटा था। उनके अनुसार यह महाद्वीप प्रशांत महासागर में 3800 फीट की गहराई में मौजूद है। वैसे इस महाद्वीप की ज़मीन ऊंची नीची है और कहीं पहाड़ हैं तो कहीं घाटियां। आपको हम यह भी बता दें कि जीलैंडिया ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में एवं न्यूजीलैण्ड के नीचे है।

जी दरअसल साल 1995 में भूभौतिकीविद Bruce Luyendyk ने जीलैंडिया शब्द की चर्चा की थी। जीएनएस साइंस के भूगर्भवैज्ञानिक निक मोरटाइमर के अनुसार साल 1995 में पहली बार आठवें महाद्वीप के बारे में चर्चा शुरु हुई और 2017 में इस महाद्वीप को गायब हुए महाद्वीपों की श्रेणी में रखा गया। अब बात करें नए नक्शे की तो इसके अनुसार जीलैंडिया पूरी तरह प्रशांत महासागर में समा गया है लेकिन लॉर्ड होवे आईलैंड के पास बॉल्स पिरामिड नामक चट्टान समुद्र से बाहर निकली है, जो ये दर्शाता है कि समुद्र के नीचे एक महाद्वीप है।

पैदा होते ही बच्चे ने डॉक्टर के चेहरे से हटाया मास्क, तस्वीर हो रही वायरल

नवरात्रि: इस पंडाल में होगी प्रवासी महिला मजदूर की प्रतिमा की पूजा

युवक ने ऑटो में बनाया शानदार घर, हर जगह हो रही तारीफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -