पढ़ें सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्न जो आने वाली परीक्षाओं में पूछे जा सकते है
पढ़ें सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्न जो आने वाली परीक्षाओं में पूछे जा सकते है
Share:

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य -ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न जो आपकी सफलता के लिए होगें सहायक. वैसे भी आपने देखा ही होगा की कई बार यह होता है की हमसे मैथ्स, रीजनिंग के सवाल नहीं बन पाते पर यदि हमारा सामान्य विज्ञान ,सामान्य ज्ञान, और कंप्यूटर ज्ञान अच्छा है तो हम उस वक्त मैथ्स, रीजनिंग में मिलने वाले नंबर की कमी को पूरा कर सकते है.तो चलो अब करें तैयारी-

चीनी तीर्थयात्री, जिसने छठी शताब्दी में भारत दर्शन किसने किया? – सुंग युन 
चालुक्य शासक पुलकेशिन की हर्ष पर विजय का वर्ष क्या था? – 612 ई. 
भारतीय महासागरों में चुम्ब​कीय दिशासूचक के प्रयोग की प्रारम्भिक सूचना किसके द्वारा दी गई? – सदरुद्दीन मुहम्मद 'औफी' 
प्रथम वास्तविक मेहराब किस सल्तनतकालीन स्मारक में दृशातीत है? – कुवतुल इस्लाम मस्जिद 
अति कट्टरपन्थी सूफी सम्प्रदाय कौन था? – नक्शबन्दी 
शुद्ध चाँदी के रुपया का आविष्कार किसने किया? – शेरशाह 

बघात रियासत का ब्रिटिश में विलय कब हुआ? – 1850 ई. 
सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर और कमलादेवी चट्टोपाध्याय इनमें से किसने गाँधीजी के नमक आन्दोलन में भाग लिया? – सरोजिनी नायडू 
'पाकिस्तान प्रस्ताव' की रूपरेखा किसने तैयार की? – सिकन्दर हयात खाँ 
भारतीय स्वतन्त्रता के समय ब्रिटिश सम्राट कौन था? – जॉर्ज षष्ठ्म 
माउण्टबेटन योजना (जून, 1947) ने किस (किन) प्रान्तो (प्रान्तों) में लोक निर्णयार्थ संस्तुति की थी? – उत्तर-पश्चिम सीमान्त प्रान्त 

भारत का वह कौन-सा स्थान है, जहाँ बंगाल की खाड़ी, अरब सागर तथा हिन्द महासागर मिलते हैं? – कन्याकुमारी 
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के देशों में कौन-सा स्थान है? – सातवाँ 
झारखण्ड में वार्षिक वर्षा अन्तराल कितना है? – 100 से 200 सेमी के मध्य 
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को संयुक्त राष्ट्रीय आयोग के किस संशोधन के अन्तर्गत दो अलग निकायों में बाँटा गया है? – 89वें संशोधन 
मूल भारतीय संविधान में कितने भाग, अनुच्छेद और अनुसूची थे? – 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची 
भारत में राजनीतिक दलों से दल-बदल की बुराई को किस संशोधन के अन्तर्गत अधिनियमित किया गया है? – 52वें संशोधन 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -