जानिए क्या है ओलंपिक के 5 रिंग का असली अर्थ?
जानिए क्या है ओलंपिक के 5 रिंग का असली अर्थ?
Share:

कोरोना संक्रमण के कहर के चलते एक वर्ष की देरी के पश्चात् आखिरकार ओलंपिक खेलों का आरम्भ होने जा रहा है। 23 जुलाई से जापान के टोक्यो में खेलों के महाकुंभ का आरम्भ होगा। खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगी परिक्षाओं से संबंधित विद्यार्थियों के लिए भी ओलंपिक एक बेहद ही अहम इवेंट है। परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के खेलकूद सेक्शन में ओलंपिक से संबंधित प्रश्न बहुत पूछे जाते हैं। जनरल नॉलेज विषय के खेलकूद सेक्शन में ओलंपिक खेलों से प्रश्न सबसे अधिक पूछे जाते हैं। इसमें ओलंपिक में खेले जाने वाले सभी खेलो के बारे में तथा मेडल जीतने वाले विजेताओं के बारे में प्रश्न आते है। आइए ऐसे ही कुछ अहम प्रश्नों के बारे में जानते हैं जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

सवाल 1- ओलंपिक खेलों का आरम्भ किस वर्ष और कहां हुआ था?
जवाब- 1896 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, जो आधिकारिक तौर पर पहले ओलंपिक के रूप में जाना जाता है। यूनान की राजधानी एथेंस में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 1896 के बीच यह बहु खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।

सवाल 2- ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अन्तराल पर आयोजित किए जाते हैं?
जवाब- 04 वर्ष।

सवाल 3- ओलंपिक खेलों का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
जवाब- पियरे डी कुवर्टिन।

सवाल 4- मैक्सिको ने किस वर्ष ओलंपिक में शुभंकर की परंपरा का आरम्भ किया था?
जवाब- 1968।

सवाल- 5। ओलंपिक के पांच रिंग का असली मतलब क्या है?
जवाब- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अनुसार, ये ओलंपिक रिंग खेल की सार्वभौमिकता को दर्शाते हैं। इन रिंग के जो रंग हैं, वह सभी देशों के राष्ट्राध्वज में दिखने वाले किसी न किसी रंग से मेल खाते हैं। ये पांच रिंग पांच पारंपरिक महाद्वीपों-अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सवाल- 6। सबसे पहले किस देश से महिलाओं ने ओलपिक खेलों में हिस्सा लिया था?
जवाब- पेरिस (फ्रांस)।

सवाल- 7। ओलंपिक खेलों का आयोजन कौन करता है?
जवाब- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति।

सवाल- 8। ओलंपिक मशाल जलाने का आरम्भ कब हुआ?
जवाब- ओलंपिक मशाल जलाने की शुरुआत 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक से की गई थी।

कौन सी नदी बदलती रहती है अपना रंग ?

'टीम जिनपिंग' में शामिल होना चाहते हैं जैकी चैन, कम्युनिस्ट पार्टी को बताया 'महान'

फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने इस देश को दी चेतावनी, जानिए क्या है वजह?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -