मैं 2023 में फिर कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार, 3 साल का कार्यकाल पूरे होने पर बोले अशोक गहलोत
मैं 2023 में फिर कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार, 3 साल का कार्यकाल पूरे होने पर बोले अशोक गहलोत
Share:

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। ऐसे में आज इस खास मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, 'BJP के नेता आपस में मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रहे हैं जबकि 2023 में मैं फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की तैयारी कर रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद सबकुछ ठीक हो गया है। मेरी और सचिन पायलट की मुलाकात को सकारात्मक नजरिए से देखा जाना चाहिए।' आप सभी को बता दें कि मोहनलाल सुखाड़िया के बाद अशोक गहलोत सबसे लंबे समय 13 साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले राजस्थान के दूसरे नेता बन गए हैं।

जी हाँ, अशोक गहलोत सरकार ने जवाहर कला केन्द्र में तीन साल के कार्यकाल की प्रदर्शनी भी लगायी है जो तीन दिनों तक चलने वाली है। इस प्रदर्शनी में सभी विभाग जनता के सामने अपने कामकाज का लेखा जोखा रखेंगे और आगे क्या करना है, यह भी जनता को बताएंगे। आज शाम को 3 बजे से लेकर पांच बजे तक अशोक गहलोत राजस्थान भारत के अलग-अलग इलाकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 14, हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सभी मंत्रियों और विधायकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने इलाकों में जाकर सरकार के कामकाज के बारे में जनता को बताएं।

ऐसे में आज मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उनके अगले दो साल की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाएं और जनता की सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं हैं।' आप सभी को बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किये गये अपने चुनावी वादों की घोषणा पत्र को नीति दस्तावेज घोषित कर दिया था। अब अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर गहलोत सरकार का दावा है कि तीन साल में उन्होंने अपने 70 प्रतिशत चुनावी वादे को पूरा कर दिया है।

PM मोदी ने जवाब न देने की कसम खा रखी है - अशोक गहलोत

मंत्री के बेटे की शादी में लोगों ने की हवा में जमकर फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

PM मोदी ने जवाब न देने की कसम खा रखी है - अशोक गहलोत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -