गेहलोत ने पूछा वसुंधरा का हाल
गेहलोत ने पूछा वसुंधरा का हाल
Share:

जयपुर :  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाल जाने। उन्होने यह पूछा था कि अब आपका स्वास्थ्य कैसा है। गौरतलब है कि राजे चिकनगुनिया बीमारी से पीड़ित हो गई थी। गेहलोत ने राजे से यह कहा है कि वे उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते है।

मुख्यमंत्री राजे ने भी गेहलोत को शुक्रिया अदा किया है। वसुंधरा राजे को बीते दिनों चिकनगुनिया हो गया था और इसके चलते एक पखवाड़े से अधिक उनका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जाता रहा। हाल ही में राजे ने यह बताया था कि बीमारी के कारण उनके हाथ पैर में दर्द बना हुआ है और वे इसके चलते कमजोरी भी महसूस हो रही है।

हालांकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह भी बताया था कि वे धीरे-धीरे ठीक हो रही है और वे अपना काम भी करने लगी है। गेहलोत ने कहा है कि ईश्वार आपको जल्द ठीक कर दें और आप अपना कामकाज अच्छी तरह से करने लग जायें।

राजस्थान में बदलेगी वसुंधरा की टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -