फटे कपड़े में गहना ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'पुलिस ने ये किया है'
फटे कपड़े में गहना ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'पुलिस ने ये किया है'
Share:

कई वेब सीरीज में अपना कमाल दिखा चुकीं, कई टीवी शोज में काम कर चुकीं और कई वीडियोज में अपने दमदार अंदाज का प्रदर्शन कर चुकी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने हाल ही में मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जी दरअसल हाल ही में गहना ने कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं जिससे वह दोबारा चर्चाओं का हिस्सा बन गईं हैं। आप जानते ही होंगे गहना राज कुंद्रा के अडल्ट फिल्म निर्माण केस में आरोपी है। ऐसे में गहना ने हाल ही में अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी के साथ गहना ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं जो फोटो गहना ने शेयर किया है, उसमें उनके कपड़े फटे हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

आप देख सकते हैं इस फोटो को शेयर करते हुए गहना ने कैप्शन में लिखा है, 'पुलिस ने मेरी यह दुर्दशा की है। मेरे सारे बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। पैसे नहीं हैं। घर नहीं जा पा रही हूं। क्योंकि घर गई, तो पुलिस मुझे फिर अरेस्ट करेगी। सारे मोबाइल और लैपटॉप मुझसे लिए गए हैं। पिछली बार मुझे जमानत के लिए गाड़ी गिरवी रखनी पड़ी थी।' इसी के साथ आगे गहना ने लिखा है, 'मैं कुछ अनजान लोगों के साथ रह रही हूं। अनजान लोगों ने घर में कब्जा कर लिया है। वकील की फीस भी दूसरों से पैसे उधार मांग कर भरा है। मुंबई पुलिस इससे ज्यादा क्या करेगी। इससे भी ज्यादा क्या बिगाड़ेगी… '

वहीँ आगे गहना लिखती हैं, 'फिर भी आपलोगों का मन नहीं भरा तो मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए। एक दिन सब कुछ बाहर आएगा। जिस लड़की को आपलोगों ने मेरे खिलाफ खड़ा किया है। एक ना एक दिन तो सच जरूर सामने आएगा। मेरे मोबाइल में सब कुछ है। लेकिन आप लोगों ने वो जब्त कर लिया है। कोई बात नहीं…आज मेरा टाइम खराब है, कल आपका टाइम खराब होगा…मैं हार मानने वाली नहीं।' आप सभी को बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में मुंबई पुलिस ने गहना को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया था और चार महीने उन्हें कस्टडी में रखा गया था। इन दिनों वह जमानत पर बाहर है।

फिर मुसीबत में फंसे अरमान कोहली, NCB ने लिया हिरासत में

5 दिन में 1।5 लाख नए मामले दर्ज होने से केरल का हाल बेहाल, आखिर कर क्या रही है सरकार?

टाटा स्टील अगले 3 वर्षों में झारखंड में क्षमता विस्तार के लिए निवेश करेगी इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -