भारत में मिला गीता का परिवार, पाकिस्तान से जल्द पहुंचेगी भारत
भारत में मिला गीता का परिवार, पाकिस्तान से जल्द पहुंचेगी भारत
Share:

नई दिल्ली : अपने घर से बिछुड़कर पाकिस्तान पहुंची लड़की गीता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। दरअसल विदेश मंत्रालय को इस बात की पुष्टि हो गई है कि गीता बिहार की रहने वाली है। उसके परिवार के सदस्यों की पहचान कर ली गई है। गीता का परिवार बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। यह बात सामने आई है कि गीता 15 वर्षों से पाकिस्तान में ही रह रही है। वह गलती से पाकिस्तान चली गई थी। भारत सरकार द्वारा उसके परिवार की पुष्टि कर दिए जाने के बाद अब गीता को भारत वापस लाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। 

मामले में यह बात सामने आई है कि गीता को भारत वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक ट्विट भी किया। उल्लेखनीय है कि अपने घर से अलग होकर गीता पाकिस्तान पहुंच गई थी। जिसके बाद से ही गीता की खोज की जा रही थी। गीता बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में कहा है कि गीता को भारत लाया जाएगा। इस मसले पर वे प्रयास कर रही हैं।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -