भारत पहुंची गीता, हुआ जोरदार स्वागत, PM से हो सकती है मुलाकात
भारत पहुंची गीता, हुआ जोरदार स्वागत, PM से हो सकती है मुलाकात
Share:

नई दिल्ली : करीब 15 वर्षों से पाकिस्तान में रह रही भारतीय नागरिक गीता आज भारत पहुंची है। यहां पहुंचने पर गीता को लेकर औपचारिकताऐं पूर्ण की जा रही हैं। गीता की उनके परिवार से पहचान करवाने और अन्य जांच किए जाने की औपचारिकता भी आज पूर्ण की जाएगी। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचते ही भारत में मौजूद लोग उत्साहित हो गए। महतो परिवार में भी खुशी छा गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ ही विदेश मंत्रालय और अन्य अधिकारियों ने उसका स्वागत किया।

खबर है कि  गीता को लेकर सुषमा स्वराज आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, वहीँ दूसरी और आज शाम को गीता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना भी जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि गीता बिहार के सहरसा की रहने वाली है। वह गलती से 15 वर्ष पूर्व पाकिस्तान चली गई थी। जिसे पाकिस्तान में संपर्क के बाद काफी प्रयासों के बाद भारत लाए जाने की कार्रवाई की जा रही थी। गीता को लेकर महतो परिवार ने उसे अपनी बेटी बताया था।

मामले में यह बात सामने आई है कि गीता का डीएनए टेस्ट किया जाएगा और यदि डीएनए टेस्ट सही पाया गया तो गीता महतो परिवार की बेटी कहलाएगी। ऐसे में अधिकरियों द्वारा आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। एयरपोर्ट पर लोगों द्वारा भी गीता का स्वागत किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -